आधी रात बीजेपी को करारा झटका बीजेपी के नगरसेवक मंगल वागे ने थामा टीम ओमी कालानी का दामन, देर रात हुआ पक्ष प्रवेश


शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर। नगर की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के नगरसेवक मंगल वागे ने देर रात टीम ओमी कालानी का साथ थाम लिया। यह पक्ष प्रवेश ओमी कालानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आगामी महानगरपालिका चुनावों को लेकर रणनीतिक संकेत भी देखने को मिले।
इस अवसर पर टीओके (TOK) के चुनाव प्रमुख जमीनुदास पुरानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारी को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
पक्ष प्रवेश के समय ओमी कालानी के करीबी सहयोगी कमलेश निकम, अजीत मक्खिजानी एवं मनोज लस्सी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने मंगल वागे का स्वागत करते हुए इसे टीम की बढ़ती ताकत और जनसमर्थन का प्रतीक बताया।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, मंगल वागे के इस कदम से स्थानीय समीकरणों में बदलाव संभव है और आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।





