हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा — 10 दिसंबर को उल्हासनगर में भव्य भजन-संध्या का आयोजन

शौर्य टाईम्स रिपोर्टिंग : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर में श्याम भक्तों के लिए अत्यंत शुभ अवसर! 10 दिसंबर 2025, बुधवार को आनंद लॉन्स, श्रीराम चौक, उल्हासनगर–4 में ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ द्वारा एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में बाबा श्याम जी का अलौकिक श्रृंगार, भजन–कीर्तन, फूलों की होली, आरती तथा महाप्रसाद का सुंदर आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु भक्त इस दिव्य कार्यक्रम का आनंद सायं 5:15 बजे से प्रभु इच्छा तक ले सकेंगे।
इस भजन–संध्या में मुंबई की प्रसिद्ध भजन गायिका सुष्मा जोशी अपनी सुरीली आवाज़ में बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत करेंगी।
साथ ही प्रसिद्ध सिंगर प्रकाश राजपूत और शुभम राजपूत भी अपनी प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल को और अधिक भव्य बनाएंगे।
आयोजन समिति की ओर से सभी श्याम प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे समय पर पधारकर इस दिव्य कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा श्याम जी की कृपा का लाभ प्राप्त करें।
📍 स्थान: आनंद लॉन्स, श्रीराम चौक, उल्हासनगर–4
🗓️ तिथि: बुधवार, 10 दिसंबर 2025
⏰ समय: शाम 5:15 बजे से प्रभु इच्छा तक
आयोजक:
– प्रकाश राजपूत (सिंगर)
– शुभम राजपूत (सिंगर)
🙏 आप सभी श्याम प्रेमियों का हार्दिक स्वागत है।






