Ambernath breaking newsArticleAwarenessBest WishesBreaking NewsBusinesscelebratingCelebration daychampionshipCity NewsCMCrimeCrime citycriminal offenceDevendra FadnavisecologyEducationaleknath shindeElectionElection CommissionfeaturedGadgetsguidelines CrimeheadlineHeadline TodayLife StyleLifestylelocalitylotteryMaharashtramaharashtra chief ministerMumbainationalpolicy & Goverancepoliticalpoliticspollution & environmentprotest for justicepublic awarenessPublic hearingRTI ActivistscamShaurya TimesShiv Sena ShindeShiv Sena UddhavSocialsportsstrike against lawtrendingUnder DCP Zone-4Viral Video

अंबरनाथ न्यायालय वकील संघटना के चुनाव परिणाम घोषित: प्रियेश रमेश जाधव बने अध्यक्ष, सत्यन राजेश पिल्ले चुने गए सचिव

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा

अंबरनाथ, ९ फरवरी २०२६: अंबरनाथ न्यायालय वकील संघटना (चिखलोली सत्र २०२६-२८) के प्रथम चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। रविवार को हुई मतगणना में विभिन्न पदों के लिए नए पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

  • अध्यक्ष: प्रियेश रमेश जाधव
  • उपाध्यक्ष: संदीप डी. पगारे
  • सचिव: सत्यन राजेश पिल्ले
  • सह-सचिव: भूषण गणेश कोतेकर
  • खजाँची: प्रवीण मंगन अटकाले
  • सह-खजाँची: मंगेश पांडुरंग वायले
  • ग्रंथपाल: विशाल देवेंद्र बजाज
  • सदस्य: अनिल रामचंद्र पास्टे, मनीषा एस. गरवई, निखिल संजय शिदे, स्मिता योगेश आमदकर, अक्षय दिलीप देसाई

बताते चलें कि मतदान शनिवार को आयोजित किया गया था, जिसमें कुल १०८९ पंजीकृत वकील मतदाताओं में से ७९० वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत ७२% रहा, जो संघटना की सक्रियता को दर्शाता है।


संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी चुनाव निर्णय अधिकारी एडवोकेट सतीश अत्रे ने निभाई, जिनके कुशल संचालन से चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।


यह चुनाव अंबरनाथ न्यायालय के वकीलों के बीच एकता और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Shaurya Times

🛡️ Shaurya Time’s – Your Voice, Our Questions! A fearless digital news platform focused on public safety, justice, and accountability. We expose: ✅ Ground realities ✅ RTI & official documents ✅ Civic failures & scams ✅ Crime, corruption & cover-ups Bold journalism. Real issues. No compromise. Because awareness is the first step to change. 📢 Shaurya Time’s – Reporting the truth, without fear!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कंटेंट चुराना पाप है। चुराने की बजाय खुद कंटेंट लिखें।
- नीतू विश्वकर्मा

Verified by MonsterInsights