ArticleAwarenessBest Wishesbhartiya janta partyBreaking NewscelebratingCelebration dayCentral police stationchampionshipCity NewsCMDevendra FadnavisecologyEducationalfeaturedfestivalGadgetsheadlineHeadline TodayLife StyleLifestylelocalityMaharashtramaharashtra chief ministerpolicy & Goverancepoliticalpoliticspollution & environmentprotest for justicepublic awarenessPublic hearingreligionRTI ActivistscamShaurya TimesSocialsportsstrike against lawtrendingUlhasnagarUlhasnagar Breaking NewsUlhasnagar EducationalUlhasnagar festivalUMC Breaking newsUnder DCP Zone-4Viral Video

सिंधी समाज की नागरिकता का मुद्दा: आमदार कुमार आयलानी ने ठाणे जिलाधिकारी से की मुलाकात, जल्द समाधान का आश्वासन

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा

उल्हासनगर: सिंध प्रांत से आए अनेक परिवारों को अब तक भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं हो सकी है, जिससे वे वर्षों से विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बीच भटक रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर उल्हासनगर के आमदार कुमार आयलानी ने बुधवार को ठाणे के जिलाधिकारी से विशेष मुलाकात कर नागरिकता प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की।


आमदार आयलानी ने बताया कि उनके सतत प्रयासों के कारण कई लोगों को पहले ही भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, लेकिन अभी भी अनेक पात्र नागरिक आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताओं के कारण प्रक्रिया में अटके हुए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि जो लोग सभी शर्तें पूरी कर चुके हैं और शपथ भी ले चुके हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से नागरिकता प्रदान की जाए।


मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर शीघ्र ही एक विशेष बैठक आयोजित कर पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और पात्र आवेदकों को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। आमदार आयलानी ने इस सकारात्मक पहल के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।


बैठक में उपस्थित 8 आवेदकों को उसी दिन नागरिकता प्रदान किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। साथ ही, जिन लोगों को नागरिकता प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, वे सीधे जिलाधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या रख सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को शाम 5 बजे जिलाधिकारी से मिलने का समय निर्धारित किया गया है।


यह पहल सिंधी समाज के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है और लंबे समय से लंबित नागरिकता मामलों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Shaurya Times

🛡️ Shaurya Time’s – Your Voice, Our Questions! A fearless digital news platform focused on public safety, justice, and accountability. We expose: ✅ Ground realities ✅ RTI & official documents ✅ Civic failures & scams ✅ Crime, corruption & cover-ups Bold journalism. Real issues. No compromise. Because awareness is the first step to change. 📢 Shaurya Time’s – Reporting the truth, without fear!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कंटेंट चुराना पाप है। चुराने की बजाय खुद कंटेंट लिखें।
- नीतू विश्वकर्मा

Verified by MonsterInsights