उल्हासनगर महानगरपालिका में बालासाहेब जांभेकर जयंती पर उत्साहपूर्ण आयोजन, ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत वर्ष पर भव्य रैली

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर (20 फरवरी 2026): उल्हासनगर महानगरपालिका के मुख्यालय में 20 फरवरी 2026 को प्रातः 12:00 बजे बालासाहेब जांभेकर जयंती के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में महापौर सौ. अश्विनी कमलेश निकम तथा आयुक्त सौ. मनीषा आकाशे (भा. प्र. से.) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शुरुआत में बालासाहेब जांभेकर के प्रतिमाचित्र एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभिवादन किया गया।
इसके पश्चात “हिंद दी चादर” श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत वर्ष के उपलक्ष्य में खेल विभाग द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महापौर एवं आयुक्त के हस्ते हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली का मार्ग उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय से प्रारंभ होकर गोल मैदान, सपना गार्डन होते हुए पुनः मुख्यालय तक निर्धारित किया गया था।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ. किशोर गवस, उप-आयुक्त सौ. स्नेहा कर्पे, सहायक आयुक्त एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री अजय सावले, वाहन विभाग प्रमुख श्री विनोद केणे, सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत सगले, भांडार विभाग प्रमुख श्री अंकुश कदम, क्रीड़ा विभाग प्रमुख श्री शांतराम चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। महानगरपालिका प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेरणा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाता है।





