Ambernath breaking newsArticleAwarenessBreaking NewsBusinesschampionshipCity NewsCMCorruptionCorruption CaseCrimeCrime citycriminal offenceDevendra FadnavisecologyEducationalExtortion And Illegal BusinessfeaturedfraudulentGadgetsgamblingguidelines CrimeheadlineHeadline TodayHill line police stationLife StyleLifestylelocalitylotteryMaharashtramaharashtra chief ministerNo justicepolicy & Goverancepoliticalpoliticspollution & environmentprotest for justicepublic awarenessPublic hearingRTI ActivistscamShaurya TimesSocialsportsstrike against lawtrendingUlhasnagarUlhasnagar Breaking NewsUlhasnagar CrimeUlhasnagar Crime CityUnder DCP Zone-4Viral Video

उल्हासनगर-5 की जीन्स मार्केट में ‘ZARA’ ब्रांड की नकल, पुलिस की कार्रवाई में 1.75 लाख का माल जब्त।


शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा



उल्हासनगर पुलिस ने ब्रांडेड कपड़ों की नक़ल कर बिक्री करने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता विजय उत्तम पवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पवन दिलीप गुप्ता के खिलाफ प्रतिलिपि अधिकार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10/02/2026 को शाम करीब 6:10 बजे, उल्हासनगर नंबर 5 स्थित एम.एस.ई.बी. ऑफिस के सामने गली में गाला नंबर 2, आकाश कॉलोनी में कार्रवाई की गई। यहां आरोपी पवन दिलीप गुप्ता (उम्र 29 वर्ष, व्यवसाय – जीन्स विक्रेता, निवासी अंबरनाथ पूर्व) द्वारा ZARA कंपनी के लेबल का अवैध उपयोग कर तैयार की गई फॉर्मल पैंट बिक्री के उद्देश्य से संग्रहित की गई थीं।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पास उक्त ब्रांड के स्वामित्व या अधिकार से संबंधित कोई वैध अनुमति नहीं थी। मौके से लगभग ₹1,75,500/- मूल्य का नकली माल बरामद किया गया। यह कार्रवाई नेत्रिका कंसल्टिंग प्रा. लि. (ZARA ब्रांड की ओर से अधिकृत) की शिकायत पर की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 (संशोधित अधिनियम 1984 एवं 1994) की धारा 51 व 63 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Shaurya Times

🛡️ Shaurya Time’s – Your Voice, Our Questions! A fearless digital news platform focused on public safety, justice, and accountability. We expose: ✅ Ground realities ✅ RTI & official documents ✅ Civic failures & scams ✅ Crime, corruption & cover-ups Bold journalism. Real issues. No compromise. Because awareness is the first step to change. 📢 Shaurya Time’s – Reporting the truth, without fear!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कंटेंट चुराना पाप है। चुराने की बजाय खुद कंटेंट लिखें।
- नीतू विश्वकर्मा

Verified by MonsterInsights