ArticleAwarenessBreaking NewschampionshipCity NewsCMCrimeCrime citycriminal offenceDevendra Fadnavisecologyeknath shindeExtortion And Illegal BusinessfeaturedfraudulentGadgetsguidelines CrimeheadlineHeadline TodayLife StyleLifestylelocalityMaharashtramaharashtra chief ministerMedical activitiespolicy & Goverancepoliticalpoliticspollution & environmentprotest for justicepublic awarenessPublic hearingRTI ActivistscamShaurya TimesSocialsportsstrike against lawTOKtrafficTransportation ServicestrendingUlhasnagarUlhasnagar Breaking NewsUMC Breaking newsUnder DCP Zone-4Viral Video

उल्हासनगर में अवैध बेवारस वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: मनपा और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त मुहिम शुरू

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा

उल्हासनगर महानगरपालिका के कार्यक्षेत्र में मुख्य सड़कों पर बड़ी संख्या में अवैध एवं बेवारस वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होने और नागरिकों को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है।


महानगरपालिका के अनुसार शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को लंबे समय से बेवारस स्थिति में खड़ा किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन वाहनों के कारण यातायात में रुकावट उत्पन्न हो रही थी, जिससे आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार शिकायतें दर्ज कराई गईं।


इसी परिप्रेक्ष्य में आयुक्त श्री मनिष आळळे के निर्देशानुसार अवैध एवं बेवारस वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का आदेश जारी किया गया है।


अतिरिक्त आयुक्त (2) डॉ. धीरज चव्हाण के मार्गदर्शन में महानगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मुख्य सड़कों पर खड़े अवैध वाहनों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में शहर यातायात शाखा, संबंधित पुलिस स्टेशन तथा सहायक आयुक्त (प्रभाग समिति क्र. 1 से 4) की टीम सम्मिलित रहेगी।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। मुख्य मार्गों एवं पदपथों पर अवैध रूप से खड़े या छोड़े गए वाहनों को हटाया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।


महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर में किसी भी स्थान पर अपने वाहन अवैध रूप से खड़ा न करें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।


प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में अवैध पार्किंग या बेवारस वाहन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shaurya Times

🛡️ Shaurya Time’s – Your Voice, Our Questions! A fearless digital news platform focused on public safety, justice, and accountability. We expose: ✅ Ground realities ✅ RTI & official documents ✅ Civic failures & scams ✅ Crime, corruption & cover-ups Bold journalism. Real issues. No compromise. Because awareness is the first step to change. 📢 Shaurya Time’s – Reporting the truth, without fear!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कंटेंट चुराना पाप है। चुराने की बजाय खुद कंटेंट लिखें।
- नीतू विश्वकर्मा

Verified by MonsterInsights