शिवसेना लालगड शाखा व समृद्धी सामाजिक संस्था द्वारा उल्हासनगर में “अभय योजना शिबीर” का आयोजन : प्रॉपर्टी टैक्स व पानी बिल के ब्याज पर 100% पेनल्टी माफ

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर: नागरिकों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से शिवसेना लालगड शाखा, समृद्धी सामाजिक संस्था और उल्हासनगर महानगरपालिका के संयुक्त सहयोग से प्रॉपर्टी टैक्स और पानी बिल से संबंधित “अभय योजना शिबीर” का आयोजन किया गया है। इस विशेष शिबीर में नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स तथा पानी बिल के ब्याज पर 100% पेनल्टी माफी का लाभ मिलेगा।
यह चार दिवसीय शिबीर नागरिकों को अपने लंबित टैक्स का भुगतान कर सरकारी योजना का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
शिबीर की तारीख, समय और स्थान
तारीख:
- शुक्रवार – 13 मार्च 2026
- शनिवार – 14 मार्च 2026
- रविवार – 15 मार्च 2026
- सोमवार – 16 मार्च 2026
समय:
सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान:
📍 शिवसेना लालगड शाखा, लालचक्की, इंडियन बैंक के पास, उल्हासनगर-4
शिबीर की मुख्य विशेषताएं
- नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स और पानी बिल के ब्याज पर 100% पेनल्टी माफी का लाभ मिलेगा।
- उल्हासनगर महानगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी स्वयं शिबीर में उपस्थित रहेंगे।
- अधिकारी लैपटॉप और प्रिंटर के साथ मौके पर ही टैक्स की जानकारी देकर भुगतान स्वीकार करेंगे।
- टैक्स भरने के तुरंत बाद नागरिकों को भुगतान की आधिकारिक रसीद भी दी जाएगी।
- टैक्स का भुगतान कैश अथवा चेक के माध्यम से किया जा सकेगा।
आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि यह शिबीर केवल 4 दिनों (13 से 16 मार्च 2026) के लिए आयोजित किया गया है, इसलिए अधिक से अधिक नागरिक अपने प्रॉपर्टी टैक्स और पानी बिल का भुगतान कर इस विशेष पेनल्टी माफी योजना का लाभ उठाएं।
आयोजक
• एडव. प्रदीप कुसुम कारभारी गोडसे – 9665444445
• सौ. ज्योत्स्ना सुरेश जाधव – 7303789500
• श्री सुरज सागर सोनकांबळे – 9890659702
• श्रीमती कांता विलास पवार
👉 नागरिकों से अनुरोध है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित टैक्स का निपटारा करें।






