❗उल्हासनगर कैंप-5 में अवैध निर्माण का बड़ा मामला—प्रभाग अधिकारी अलका पवार पर निगरानी में धंधेबाज़ों की बढ़ती हिम्मत?

उल्हासनगर शौर्य टाईम्स रिपोर्टिंग : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र के कैंप क्रमांक 5, प्रभाग समिति 4 में अवैध निर्माण का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रभाग अधिकारी अलका पवार के कार्यकाल में लॉटरी व्यवसाय से जुड़े कुछ व्यक्तियों ने अब खुलेआम अवैध निर्माण के धंधे में कदम बढ़ा दिए हैं।
सूत्र के अनुसार, पहले लॉटरी का व्यवसाय करने वाला एक व्यक्ति अब बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण कर रहा है। दावा किया गया है कि जब लॉटरी से फायदा नहीं हुआ, तो कथित रूप से उसने प्रभाग अधिकारी अलका पवार के साथ मिलकर अवैध निर्माण कार्यों की “पार्टनरशिप” शुरू कर दी है।
इसी तरह का आरोप इससे पहले भी तब सामने आया था जब अलका पवार मैडम प्रभाग समिति 01 की इंचार्ज थीं। उस समय प्रकाश मखीजा के साथ कथित साझेदारी में अवैध निर्माण होने के आरोप लगे थे। पद से हटाए जाने के बाद स्थिति शांत हुई थी, लेकिन अब फिर से नए सिरे से यह मामला उठ खड़ा हुआ है।
📍इन स्थानों पर अवैध निर्माण तेज़ी से जारी
शिकायतकर्ता के अनुसार कैंप नंबर 5 में निम्न स्थानों पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है—
श्याम सुंदर कॉम्प्लेक्स, आनंदपुरी दरबार के पास
लाल साईं गली नंबर 2 डिस्को चाय वाले के सामने, कैंप 5
इन सभी जगहों पर टिन शेड, ग्राउंड लेवल और अन्य संरचनाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
अवैध निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाए
संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार व्यक्तियों पर एमआरटीपी अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया जाए
प्रभाग स्तर पर जांच शुरू कर जिम्मेदारी तय की जाए
अवैध निर्माण न केवल शहर की सुव्यवस्थित योजना को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा देता है। नागरिकों का कहना है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो कैंप-5 में अनियंत्रित अवैध संरचनाएं बढ़ती चली जाएंगी।







