उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर की राजनीति में बड़ा बदलाव! उल्हासनगर महानगरपालिका के पूर्व उप महापौर भगवान भालेराव ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का दामन थाम लिया है। अपने सैकड़ों समर्थकों और कई प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मनसे में शामिल होते हुए भालेराव ने यह ऐलान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र 141 से उम्मीदवार होंगे।
यह कदम उल्हासनगर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, जहां भालेराव के इस फैसले से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मनसे में भालेराव के प्रवेश को आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को मजबूती देने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उल्हासनगर 141 में चुनावी प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प हो गई है।

