उल्हासनगर में नागरिकों के लिए बड़ी राहत : शिवसेना लालगड शाखा द्वारा “अभय योजना शिबीर” का आयोजन, प्रॉपर्टी टैक्स व पानी बिल पर 100% ब्याज माफी का अवसर

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर महानगरपालिका के सहयोग से शिवसेना लालगड शाखा, लालचक्की द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स और पानी बिल से संबंधित “अभय योजना शिबीर” का आयोजन किया गया है। इस शिविर में उन नागरिकों को विशेष राहत दी जा रही है जिन्होंने अभी तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स या पानी बिल जमा नहीं किया है।
अभय योजना के अंतर्गत नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स और पानी बिल के बकाया पर लगने वाले ब्याज में 100% माफी का लाभ दिया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपना बकाया कर जमा करें।
शिविर में नागरिकों की सुविधा के लिए उल्हासनगर महानगरपालिका द्वारा लालचक्की में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे लोग आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकें। नागरिक कैश या चेक के माध्यम से भी भुगतान कर सकते हैं।
शिबीर की महत्वपूर्ण जानकारी
अंतिम तिथि : मंगलवार, 17 मार्च 2026
समय : सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
स्थान : शिवसेना लालगड शाखा, लालचक्की चौक, उल्हासनगर – 4
नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अभय योजना का लाभ उठाकर अपने प्रॉपर्टी टैक्स और पानी बिल का भुगतान समय पर करें और 100% ब्याज माफी का फायदा प्राप्त करें।
आयोजक
नगरसेवक
अॅड . प्रदीप कुसुम कारभारी गोडसे
श्री सुरज सागर सोनकांबळे
सौ. ज्योत्स्ना सुरेश जाधव
श्रीमती कांता विलास पवार.



