उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर में सड़कों के गड्डों को भरने का काम शुरू हो गया है, जो टीम ओमी कालानी द्वारा दिए गए अल्टीमेटम का असर माना जा रहा है। कलानी ने महानगरपालिका प्रशासक को अल्टीमेटम दिया था कि अगर शहर की सड़कों के गड्डे नहीं भरे गए तो वे आंदोलन करेंगे।
महानगरपालिका ने 24 घंटे के भीतर ही काम शुरू कर दिया है, जो चोपडा कोर्ट से साधू वासवानी रोड पर देखा जा सकता है। यह काम टीम ओमी कालानी, उल्हासनगर ट्रेड अर्सोसिएशन, फेडरेशन और फोरम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

