ट्रांसजेंडर गुरु पम्मी गुरु वारिया का ABP माझा पर सनसनीखेज पलटवार: “सबूत कहाँ? वेरिफिकेशन क्यों नहीं?” – बदनामी के खिलाफ कोर्ट में घसीटने की घोषणा, फडणवीस-शिंदे से मांगी जांच!
शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा
कल्याण-भिवंडी (महाराष्ट्र): एक बार फिर मीडिया की जिम्मेदारी पर सवाल उठ गए हैं। कल्याण-भिवंडी की प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर आध्यात्मिक गुरु पम्मी गुरु वारिया (ओम कालेश्वरी) ने ABP माझा चैनल पर गंभीर आरोप लगाते हुए बदनामी का मुकदमा दायर करने की घोषणा कर दी है। तीन दिन पहले चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो को “बदनाम करने वाला” बताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा – “मेरे पास कोई सबूत नहीं तो आपने वेरिफिकेशन क्यों नहीं किया? स्थानीय स्तर पर कोई केस दर्ज नहीं, फिर भी वायरल कर दिया!”
पम्मी गुरु का पूरा बयान (मुख्य अंश)
वीडियो में पम्मी गुरु ने भावुक स्वर में कहा:
“नमस्कार, ओम कालेश्वरी… मैं पम्मी गुरु वारिया, कल्याण-भिवंडी बोल रही हूँ। ABP माझा जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय चैनल ने मेरे खिलाफ बदनामी का वीडियो वायरल कर दिया। आपने क्या सबूत रखे? कोई वेरिफिकेशन किया? कोई स्थानीय राजनीतिक नेता या केस? नहीं! फिर भी वायरल कर दिया।”
उन्होंने आगे जोड़ा:
“मैं तीन दिन से बाहर थी, भक्त ने फोन करके बताया कि वीडियो वायरल हो रहा है। अब मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी। अब्रू नुकसान का दावा ठोकूंगी। कुछ लोगों ने ब्लैकमेल करने के लिए कमेंट्स किए – उनको भी कोर्ट में खींचूंगी।”
पारदर्शिता और समर्पण का दावा:
पम्मी गुरु ने अपनी साफ-सुथरी छवि पर जोर देते हुए बताया:
“मैं कोई अवैध काम नहीं करती और न कभी करूंगी। कायदे की बहुत इज्जत करती हूँ। मैं किराए के घर में पूजा-पाठ, भंडारा करती हूँ। भक्त अपनी श्रद्धा से फूल, नारियल, दान देते हैं – सब सोशल मीडिया पर दिखाया है। उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं।”
राजनीतिक नेताओं से अपील:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:
“आप दोनों से नम्र विनती – इस मामले की पड़ताल करें। सच्चाई सामने लाएं। मैं एक ट्रांसजेंडर हूं, लेकिन भक्ति और सेवा में कोई कमी नहीं रखती।”






