उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर कैम्प नंबर ३ फॉरवर्ड लाइन के पास मिटो दा ढाबा, नायडू किचन का फीता काटकर आज मुहूर्त किया गया यह मुहुर्त भाजपा नेता महेश सुखरामनी द्वारा किया गया । ढाबा के मालिक अजय सिंह लबाना द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया था। इस खास मौके पर भाजपा नेता महेश सुखरामनी, उद्योगपति सुमित चक्रवर्ती, समाजसेवक प्रभु लहाने, वरिष्ठ समाजसेवक रमेश आहूजा, नरेश जोगारा, राजेश अमरानी,राजू तेलकर सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे इस मौके पर उद्योगपति सुमित चक्रवर्ती ने अजय सिंह लबाना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और भाजपा नेता महेश सुखरामनी ने अजय सिंह लबाना को बधाई दी। मुहूर्त के मौके पर भाजपा नेता महेश सुखरामनी का शाल पहनाकर स्वागत भी किया गया।



