उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झुलेलाल जी का अवतरण दिवस हिन्दू नव वर्ष पर भव्य रूप से लाल साई की शोभा यात्रा महायात्रा उल्हासनगर में हरसाल की तरह निकाली गई, १० अप्रैल को महायात्रा में बढचढ कर भक्तों ने हिस्सा लिया।
उल्हासनगर जो की एक संतो की नगरी के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, उल्हासनगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चेटीचंड के उपलक्ष्य में लालसाई भगवान झुलेलाल जी इष्टदेव की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी, १० अप्रैल की सुबह १० बजे से उल्हासनगर कैम्प-२ के झुलेलाल मंदिर से कैम्प ५ के चालिया मन्दिर तक लाल साई के महायात्रा निकाली गयी।
इस भव्य शोभा यात्रा में भाऊ लीलाराम जी, टिल्लू भाईसाहब, जस्सू भाईसाहब अन्य संत-समागम का आशीर्वाद शहर वासीयो पर फूलों की वर्षा समान बरसा,पुलिस प्रशासन का भी कड़ा बंदोबस्त रहा।
शहर के तमाम व्यापारी, समाजसेवी, लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार व नेताओं ने भव्य शोभा यात्रा में शिरकत की और लाल साई का आशीर्वाद पाया।














