बदलापुर: नीतू विश्वकर्मा
बदलापुर में 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे को अदालत ने 26 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
एसआईटी की प्रमुख आरती सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को 26 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है ताकि उसके खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठे किए जा सकें।

