
उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर महानगर पालिका अस्पताल में शीला चौहान नामक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हुई है।
इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यपद्धति पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

