अंजुमन इस्लाहुल मुस्लीमीन स्कूल की और दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन शुक्रवार ७.०४.२०२३ को संजय गांधी नगर मे उल्हासनगर ३ शाम ६.३० बजे में रखा गया है । यह दावत-ए-इफ्तार अंजुमन इस्लाहुल मुस्लीमीन के अध्यक्ष जमील खान, फिरोज खान, इशरत खान द्वारा आयोजित की गई है। बताते चले की माह-ए-रमजन का आधे से ज्यादा रोजा पूरा हो चुका है, वही रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है।शहर के सभी मुस्लिम भाइयों से निवेदन है कि वो दावत-ए-इफ्तार पार्टी इसमें आसपास के रोजेदारों ने हिस्सा ले।।दावत-ए-इफ्तार से बढ़ता है भाईचारा व आपसी प्रेम।बता दें कि रमजान के पाक महीने में आपसी भाईचारा और सोहार्द बनाए रखने के लिए दावत-ए- इफ्तार पार्टी देने की परंपरा रही है।दावत-ए- इफ्तार में लोग आपसी गीला सिकवा और मतभेद भुलाकर भाग लेते है इसमें सभी वर्गों के लोगों के भाग लेने से भाईचारा,आपसी प्रेम और सौहार्द्ध बढ़ता है।अल्लाह के पैगंबर हजरत मुहम्मद का फरमान है कि रोजेदार की दुआ इफ्तार के वक्त रद नही की जाती। अगर किसी ने रोजेदार को इफ्तार कराया तो उसे भी रोजेदार के बराबर का सवाब मिलेगा और रोजेदार के सवाब में कोई कमी भी नहीं होगी। रोजा सिर्फ और सिर्फ अल्लाह के लिए है। उल्हासनगर शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा के शिवाजी रगड़े, फिरोज खान, सीमा महेश आहूजा, महेश आहूजा, गजानन शेडके,सुमन गजानन शेडके,सुमित चक्रवर्ती,जमील खान और सविता तोरने द्वारा ये ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम भाइयों को इस दावत-ए-इफ्तार पार्टी मैं आने की अपील की गई है।
🛡️ Shaurya Time’s – Your Voice, Our Questions!
A fearless digital news platform focused on public safety, justice, and accountability.
We expose: ✅ Ground realities
✅ RTI & official documents
✅ Civic failures & scams
✅ Crime, corruption & cover-ups
Bold journalism. Real issues. No compromise.
Because awareness is the first step to change.
📢 Shaurya Time’s – Reporting the truth, without fear!