उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
कल्याण-मुरबाड हाईवे के पास स्थित कांबा गांव की एक खदान में शाम के समय एक दुखद हादसा हुआ। ड्रिलिंग के बाद विस्फोटक भरते समय दो मजदूरों पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट हो गया। इस हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। मृत मजदूरों को मध्यवर्ती अस्पताल में भेजा गया है, और घायलों का इलाज जारी है।

