




उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र के आमदार कुमार आयलानी ने सुवर्ण जयंती निधी से स्मशान भूमि के सुशोभीकरण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता राम चार्ली पारवानी, म्हारल ग्रामपंचायत सरपंच योगेश देशमुख, मंडळ अध्यक्ष महेश देशमुख, लक्षीमन कोंगेरे, श्री मेघराज लुंड सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम २० सितंबर २०२४ को आयोजित किया गया था। आमदार कुमार आयलानी की इस पहल से स्मशान भूमि की सुंदरता और सुव्यवस्था में वृद्धि होगी।

