

उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कोपरी पाचपाखाडी से खुद एकनाथ शिंदे, साक्री से मंजूळाताई तुलशीराम गावित, जलगांव ग्रामीण से गुलाबराव पाटील, और माहिम से सदा सरवणकर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
हालांकि, अंबरनाथ विधानसभा के विधायक और शिंदे के करीबी डॉ. बालाजी किनिकर का नाम अब तक घोषित नहीं हुआ है, जिससे उनके फिर से टिकट मिलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

