उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर पुलिस स्टेशन और लाइफकेयर हॉस्पिटल, उल्हासनगर-1 के संयुक्त प्रयास से पुलिस रेज़िंग डे सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में पुलिस कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बुधवार, 8 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवा उपलब्ध
शिविर में डॉ. शहाबुद्दीन शेख (मो. 9049722313) और डॉ. हफ्जा शहाबुद्दीन शेख (मो. 8788742588) द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किए जाएंगे।
मुफ्त उपचार की सुविधा
महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री सहायता निधि के अंतर्गत पात्र रोगियों का पूरी तरह से नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए निम्न आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
1. पिला/केसरी रेशन कार्ड
2. आधार कार्ड
3. आय प्रमाणपत्र
शिविर का स्थान
एम.एस. मंजिल, ए-ब्लॉक रोड, गुर्द्वारा के पास, शहाड स्टेशन रोड (पूर्व), उल्हासनगर-01।
यह पहल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनकी सेवा और समर्पण को सम्मानित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

