ArticleAwarenessBest Wishesbhartiya janta partyBreaking NewscelebratingCelebration daychampionshipCity NewsCMDevendra FadnavisEducationalfeaturedheadlineHeadline TodayLife StyleLifestylelocalityMaharashtramaharashtra chief ministerMedical activitiesnationalpolicy & Goverancepoliticalpoliticspollution & environmentprotest for justicepublic awarenessPublic hearingreligionRTI ActivistscamShaurya TimesSocialsportsstrike against lawTransportation ServicesUlhasnagarUlhasnagar Breaking NewsUlhasnagar festivalUMC Breaking newsUnder DCP Zone-4Viral Video

सिंधी समाज की नागरिकता का मुद्दा गरमाया: आमदार कुमार आयलानी ने ठाणे जिलाधिकारी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा

जल्द आयोजित होगी विशेष बैठक, लंबित मामलों के समाधान का आश्वासन


उल्हासनगर : सिंध प्रांत से भारत आए अनेक परिवारों को अब तक भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं हो सकी है। वर्षों से नागरिकता के लिए प्रयासरत इन परिवारों की समस्या को लेकर आमदार कुमार आयलानी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सतत प्रयासों के फलस्वरूप कई लोगों को नागरिकता प्राप्त हुई है, किन्तु अभी भी अनेक आवेदक ऐसे हैं जो नागरिकता पाने के लिए प्रक्रिया में अटके हुए हैं।


इसी संदर्भ में आमदार कुमार आयलानी ने बुधवार को ठाणे के जिलाधिकारी से मुलाकात कर लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नागरिकता प्रक्रिया को अधिक सरल एवं त्वरित बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।


जिलाधिकारी महोदय ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही एक विशेष बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया है, जिसमें सभी संबंधित विभागों से विस्तृत जानकारी लेकर लंबित मामलों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
आमदार कुमार आयलानी ने नागरिकता प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।


जनहित में सूचना: जिन व्यक्तियों को अभी तक भारतीय नागरिकता प्राप्त नहीं हुई है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आमदार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनके प्रकरण को संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

Shaurya Times

🛡️ Shaurya Time’s – Your Voice, Our Questions! A fearless digital news platform focused on public safety, justice, and accountability. We expose: ✅ Ground realities ✅ RTI & official documents ✅ Civic failures & scams ✅ Crime, corruption & cover-ups Bold journalism. Real issues. No compromise. Because awareness is the first step to change. 📢 Shaurya Time’s – Reporting the truth, without fear!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कंटेंट चुराना पाप है। चुराने की बजाय खुद कंटेंट लिखें।
- नीतू विश्वकर्मा

Verified by MonsterInsights