उल्हासनगर में पानी बिल बकायेदारों के लिए राहत! “अभय योजना” के तहत 100% विलंब शुल्क माफ

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर महानगरपालिका की पहल – 14 मार्च से 30 मार्च 2026 तक मिलेगा लाभ, नागरिकों से बिल भरने की अपील
उल्हासनगर महानगर पालिका
के पानी पुरवठा विभाग ने शहर के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत योजना की घोषणा की है। विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार “अभय योजना” के तहत पानी बिल बकायेदारों को बड़ी राहत दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत यदि उपभोक्ता अपने पानी बिल की मूल बकाया राशि एकमुश्त जमा करते हैं, तो उन पर लगने वाला 100 प्रतिशत विलंब शुल्क (लेट फीस) पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा।
नगरपालिका प्रशासन के अनुसार यह योजना 21 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इस अवधि में नागरिक अपने बकाया पानी बिल का भुगतान कर विलंब शुल्क माफी का लाभ उठा सकते हैं।
पानी पुरवठा विभाग के कार्यकारी अभियंता (पानी) ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ लेते हुए अपने बकाया पानी बिल जल्द से जल्द जमा करें और महानगरपालिका प्रशासन को सहयोग दें।
👉 प्रशासन का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को आर्थिक राहत देना और बकाया जलकर की वसूली को आसान बनाना है।
✅ नागरिकों के लिए सलाह:
- योजना की अंतिम तिथि से पहले पानी बिल जमा करें
- एकमुश्त भुगतान करने पर ही विलंब शुल्क माफी मिलेगी
- समय सीमा के बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी



