ArticleAwarenessBreaking NewsCentral HospitalCentral police stationchampionshipCity NewsCMCorruptionCorruption CaseCrimeCrime citycriminal offenceDrugs and alcoholExtortion And Illegal BusinessfeaturedfraudulentGadgetsgamblingguidelines CrimeheadlineHeadline TodayHill line police stationillegal liquorillegal liquorsLife StyleLifestylelocalityMaharashtramaharashtra chief ministerMedical activitiesNo justicepolicy & Goverancepoliticalpoliticspollution & environmentprotest for justicepublic awarenessPublic hearingRTI ActivistscamShaurya TimesSocialsportsstrike against lawtrendingUlhasnagarUlhasnagar Breaking NewsUlhasnagar CrimeUlhasnagar Crime CityUnder DCP Zone-4Viral VideoVoice of Media

उल्हासनगर गैंगवार: “केस वापस ले वरना एक महीने बाद दिखाऊंगा भाईगिरी!” – तड़ीपार सागर पाटिल की किशोर चव्हाण को सीधी धमकी; क्या प्रशासन पस्त है?

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा

उल्हासनगर में ‘तड़ीपार’ गुंडे की खुली चुनौती! 🚨
“केस वापस लो वरना एक महीने बाद दिखाऊंगा भाईगिरी!” – तड़ीपार सागर पाटिल की किशोर चव्हाण को सीधी धमकी; क्या प्रशासन पस्त है?


उल्हासनगर: शहर में दहशत का दूसरा नाम बन चुका कुख्यात गुंडा सागर पाटिल, जो फिलहाल पुलिस रिकॉर्ड में ‘तड़ीपार’ (शहर से निष्कासित) है, उसने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है।


ताजा जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले के पीछे इसी सागर पाटिल का हाथ बताया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि हमलावर लड़के इसी गुंडे के लिए काम करते हैं। अब यह मामला और भी गंभीर हो गया है क्योंकि सागर पाटिल ने तड़ीपार होने के बावजूद किशोर चव्हाण को फोन पर धमकाया है।

मेरे लड़कों पर दर्ज केस पीछे ले और मेरे लड़कों के नाम हटादे… जब एक महीने बाद वापसी होगी, तब तुम्हें असली भाईगिरी का पता चलेगा।”  तड़ीपार अपराधी सागर पाटिल की धमकी के शब्द

🔍 जनता के तीखे सवाल: अब किसकी बारी?

उल्हासनगर की जनता में आक्रोश है और लोग सीधे पुलिस प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं:

1.कॉल ट्रेसिंग और एक्शन: एक अपराधी शहर से बाहर रहकर भी पीड़ितों को धमका रहा है, तो क्या पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड्स और लोकेशन की जांच कर उसे गिरफ्तार करेगी?


2.वसूली का जाल: इन हमलावरों ने किसके इशारे पर और किसके लिए फिरौती (Extortion) मांगी थी? क्या इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है?


3.पुलिस का खौफ खत्म?: क्या एक फिरौतीखोर गुंडा पुलिस की कार्यप्रणाली से भी बड़ा हो गया है?

📢 शौर्य टाइम्स विशेष: प्राथमिकता पर हो कार्रवाई!

हम मांग करते हैं कि पुलिस प्रशासन इस मामले में ‘Zero Tolerance’ की नीति अपनाए। तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने और गवाहों को धमकाने के जुर्म में सागर पाटिल पर तत्काल सख्त धाराएं लगाई जाएं।


🎧 एक्सक्लूसिव ऑडियो अपडेट: इस खबर के साथ अटैच ऑडियो क्लिप में सुनें कि किस तरह शहर में वसूली का यह रैकेट चलाया जा रहा है और पीड़ितों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों की क्या मांग है।


सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाएं।

Shaurya Times

🛡️ Shaurya Time’s – Your Voice, Our Questions! A fearless digital news platform focused on public safety, justice, and accountability. We expose: ✅ Ground realities ✅ RTI & official documents ✅ Civic failures & scams ✅ Crime, corruption & cover-ups Bold journalism. Real issues. No compromise. Because awareness is the first step to change. 📢 Shaurya Time’s – Reporting the truth, without fear!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

कंटेंट चुराना पाप है। चुराने की बजाय खुद कंटेंट लिखें।
- नीतू विश्वकर्मा

Verified by MonsterInsights