✨भव्य उद्घाटन समारोह: एडवोकेट कार्यालय के शुभारंभ पर मान्यवरों ने दी शुभकामनाएँ✨



शौर्य टाईम्स रिपोर्टिंग : नीतू विश्वकर्मा
उल्हासनगर में एडवोकेट कल्पेश उत्तम माने के Mane Legal Consultancy कार्यालय का भव्य उद्घाटन रविवार, 7 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भंते दिपंकर के मार्गदर्शन में बुद्ध पूजा से हुई, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने शांतिपूर्ण, सफल और सौहार्दपूर्ण कार्यप्रवाह की प्रार्थना की।
इस शुभ अवसर पर शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे), भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिष्ठित एनजीओ प्रतिनिधि, समाजसेवक, पत्रकार, मनसे पदाधिकारी तथा नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एडवोकेट कल्पेश माने को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किए। कई अतिथियों ने सम्मानपूर्वक स्मृति-चिह्न तथा शुभकामना उपहार भी भेंट किए।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी गणमान्यों ने एडवोकेट कल्पेश उत्तम माने को उज्ज्वल भविष्य, न्यायिक क्षेत्र में उनकी सफल सेवाओं और समाजहित के कार्यों के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
📍 स्थल:
शॉप नं. 01, पंचकृष्ण, ब्लॉक नं. A-454/908,
हॉली फैमिली स्कूल रोड, धन्वंतरि अस्पताल के पीछे,
लालचक्की, उल्हासनगर-4, जिला ठाणे।






