विश्व एड्स दिवस पर 200 से अधिक छात्रों को HIV जागरूकता एवं रक्तदान पर मार्गदर्शन: डॉ. राजू उत्तमानी का सराहनीय योगदान


उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ टिटवाला के तत्त्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में रत्न डॉ. राजू उत्तमानी, अध्यक्ष – रोटरी क्लब ऑफ उल्हासनगर एवं निदेशक – श्रद्धा हॉस्पिटल, आईसीयू एवं स्टोन सेंटर, का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रत्न डॉ. निलेश वझिरानी (डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी) एवं रोटरी क्लब टिटवाला के अध्यक्ष रत्न डॉ. सातपुते ने 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को HIV/AIDS की रोकथाम, सुरक्षित जीवनशैली तथा रक्तदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. राजू उत्तमानी ने अपने संबोधन में रक्तदान को जीवन रक्षा का सबसे सरल एवं पुनीत कार्य बताया तथा युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया। श्रद्धा हॉस्पिटल की ओर से कार्यक्रम को हर संभव सहयोग प्रदान किया गया।
रोटरी क्लब उल्हासनगर एवं श्रद्धा हॉस्पिटल की इस पहल की क्षेत्र में भरपूर सराहना हो रही है। 🩸❤️






